झांसी। उत्तर मध्य रेलवे की झांसी जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रुप से चेकिंग करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से तलाशी के दौरान तस्करी का गांजा बरामद किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।
झांसी जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थीं। तभी प्लेटफार्म क्रमांक 6/8 वा उसे संदिग्ध महिलायें नजर आई। पुलिस ने शक होने पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा बरामद किया गया। दोनों को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम सपना शर्मा और रीना निवासी नई दिल्ली बताया। जीआरपी के अनुसार दोनों के पास से 18 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों महिलायें गांजे की तस्करी करतीं हैं। जिसके एवज उन्हें रुपए मिलता है। वह काफी समय से इस कार्य को अंजाम दे रही हैं
तस्करी करते दो महिलाएं गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद