झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र में चार लोगों ने प्रसाद देकर एक लड़की को बेहोश कर आबरु लूटने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते लड़की के माता-पिता आ गए। जिस कारण आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र में एक लड़की अपने घर में थी। 15 मार्च को गजेन्द्र समेत चार लोग उसके घर में पहुंचे। जहां उन्होंने बुरी नीयत से प्रसाद खिलाकर लड़की को बेहोश किया और उसे अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान लड़की के माता-पिता आ गए। उन्होंने यह देख इसका विरोध किया तो वह मारपीट कर धमकाते हुए भाग गये। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्रसाद खिलाकर लड़की की आबरू लूटने का किया प्रयास