झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में खेत पर गई एक युवती को ग्रामीण ने पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट करते हुए भाग गया। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई।
झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पिछले दिनों खेत पर गई थी। तभी मैंचू नाम के युवक ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर गाली गलौज की और मारपीट करते हुए भाग गया। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खेत पर गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर की मारपीट