झांसी। मध्य प्रदेश के चकरपुर चैकी क्षेत्र में गायब चल रहे एक युवक का शव का शव जली अवस्था में मिला। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। मृतक झांसी में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।
हुआ यूंकि मध्य प्रदेश के चकरपुर चैकी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक युवक की जली हुई लाश देखी। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतकी शिनाख्त पवन राजपूत पुत्र सीताराम राजपूत 32 वर्षीय के रुप में शिनाख्त हुई। मृतक झांसी के बबीना थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पवन का पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। मृतक टीवीएस मोटरसाइकिल की एजेंसी चलाता था।
परिजनों के अनुसार मृतक 18 मार्च को झांसी जाने की कहकर निकला था। इसके बाद लौटकर वापस घर नहीं आया। इसी दौरान उन्हें इसकी जानकारी हुुई। उसकी हत्या किसने की, यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।
झांसी के रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे का जली हुई अवस्था में चकरपुर में मिला शव