झांसी। साहब! हमें इंसाफ चाहिए, 20 से 25 दिन हो गए है, तभी से इंसाफ पाने के लिए भटक रही हूं। क्या गरीबों के लिए कोई कानून नहीं बना है। ऐसे ही सवाल करते हुए एक महिला अपनी बेटी के साथ रोती-बिलखती हुई भटक रही है।
झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ रोती-बिखलती हुई भटक रही है। वह कभी थाने जा रही है तो कभी अधिकारियों के पास। महिला का कहना है वह 20 से 25 दिन से इसी प्रकार भटक रही है। उसकी बेटी लगभग 25 दिन पहले अपने घर अकेल थी। तभी एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने शिकायत को गम्भीर से नहीं लिया। परेशान होकर वह महिला इंसाफ के लिए इधर-उधर भटक रही है।
इंसाफ पाने के लिए दर-दर भटक रही मां-बेटी