फोर्स ने पेश की नई गुरखा और गुरखा कस्टमाइज, अप्रैल तक खरीद सकेंगे

ऑटो डेस्क. ऑटो एक्सपो 2020 में फोर्स मोटर्स ने गुरखा के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया। कंपनी के मुताबिक, यह पहले से बिल्कुल अलग है। इसे प्लेटफार्म पर डिजाइन किया गया है साथ ही यह कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसी के साथ गुरखा का कस्टमाइज वर्जन भी पेश किया, जिसमें कई सारी एक्सेसरीज अलग से लगाई गई थीं। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत का एलान नहीं किया लेकिन इतना जरूर बताया है कि स्टैंडर्ड गुरखा अप्रैल तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।



मर्सिडीज जी वैगन जैसे दिखता नई गुरखा का फ्रंट लुक




  1.  


    शो में कंपनी ने ऑरेंज के कलर की गुरखा को शोकेस किया। फ्रंट लुक की बात करें तो यह पुराने वर्जन से बिल्कुल नया है, जो देखने में मर्सिडीज की जी-वैगन जैसे दिखता है। इसमें राउंड शेप एलईडी रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं जिसमें एलईडी डीआरएल लगे हैं। साथ ही इसमे फेंडर माउंटेड इंडीकेटर्स लगे हैं, जिसके अंदर भी गुरखा की ब्रांडिंग मिल जाती है। यह गुरखा को इसे नया और फ्रेश लुक देते हैं। नीचे ब्लैक बंपर है जिसमें फॉग लैंप लगे हैं।


     




  2.  


    इसमें साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके डोर्स पर काफी शार्प एज बने हैं। इसमें काफी बढ़िया ग्राउंड क्लियरेंस मिल जाता है। साथ ही इसमें चढ़ने के लिए फूट रेस्ट मिल जाता है। वहीं टेललैंप्स को बॉडी में ही लगाया गया है जो पुराने वर्जन में बंपर में लगे थे। कुल मिलाकर कंपनी ने इसे नया लुक देने की कोशिश की है। कार में पीछे की तरप शॉर्ट लैडर, विंड शील्ड प्रोटेक्टर, रूफ कैरियर और पीछे की दो जंप सीट एक्सेसरीज के तौर पर दी गई है। ग्राहकों को इसे अलग से खरीदना होगा।


     




  3.  


    इसमें बीएस6 2.6 लीटर का इंजन है। यह 4x4 ड्राइव ऑप्शन में अवेलेबल है। यह 3 डोर मॉडल है, जिसमें पीछे के सीट्स पर बड़ा सा मिरर दिया गया है, जिसमें काफी अच्छा व्यू मिलता है। सबसे खास बात पीछे दिए गए मिरर को पैसेंजर खोल नहीं पाएंगे।


     




  4.  


    कंपनी ने कार के इंटीरियर का ब्लैक और चॉकलेट कलर में डिजाइन किया है, जो प्रीमियम फील देता है। इसके सीट्स में भी इसी कलर कॉम्बीनेशन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ओल्ड स्कूल डिजाइन स्टीयरिंग व्हील है, हालांकि इस पर कोई कंट्रोल्स नहीं मिलते।


     




  5.  


    कार के डैशबोर्ड पर जेवीसी का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इसके ठीक नीचे एसी के कंट्रोल्स बटन दिए गए हैं। इसके अलावा केबिन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लिवर के साथ 2 व्हील से 4 व्हील में जाने के लिए भी एक लिवर दिया गया है। 


     




  6. फोर्स ने गुरखा कस्टमाइज भी शोकेस की


     



     


    शो में कंपनी ने गुरखा का कस्टमाइज वर्जन को जंगल ग्रीन कलर में पेश किया। हालांकि यह रोड लीगल मॉडल नहीं है यानी इसे सड़कों पर नहीं चलाया जा सकेगा। इसे खासतौर से ऑफरोडिंग लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। जिसे ग्राहक सिर्फ अपने फार्म हाउस, रैली और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल कर सकेगा। इसके इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।


     




  7.  


    गुरखा कस्टमाइज में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इसके टायर्स और सस्पेंशन में बदलाव किए गए हैं, जिसकी बदौलत इसमें काफी ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसमें चढ़ने के लिए दो फूट रेस्ट लगाएं गए हैं। इसमें प्रोजेक्टर हैडलैंप मिलेंगे जिसमें राउंड शेप एलईडी लगाएं गए हैं। वहीं कस्टमाइज वर्जन में कई सारे एलीमेंट्स एक्सेसरीज के तौर पर लगाएं गए हैं। इसके साइड मिरर का साइज भी काफी बड़ा है। ग्राइक स्टैंडर्ड को अपने अनुसार कस्टमाइड करा सकता है।


     







Popular posts
ओडिशा-पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और बंगाल ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, बाकी राज्यों को केंद्र के फैसले का इंतजार
रकुल प्रीत सिंह ने छोड़ा मांसाहार, सनी लियोन ने खाई कसम- नहीं करेंगी लेदर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
Image
ओडिशा-पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और बंगाल ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, बाकी राज्यों को केंद्र के फैसले का इंतजार
Image
लॉकडाउन में साइबर ठगी का नया तरीका: सहायता के नाम पर राजस्थान में 22 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Image
लॉकडाउन में साइबर ठगी का नया तरीका: सहायता के नाम पर राजस्थान में 22 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Image