नागपुर में कानून के समर्थन में रैली, तृणमूल कांग्रेस के 4 नेताओं को लखनऊ में हिरासत में लिया गया

नागपुर/लखनऊ/भोपाल. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को रैली निकाली गई। इसमें भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लोक अधिकार मंच समेत कई संगठन शामिल हुए। नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने के लिए रविवार को तृणमूल कांग्रेस के चार सांसद लखनऊ पहुंचे, जिन्हें अमौसी एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, सांसद प्रतिमा मंडल, नदीमुल हक, राज्यसभा सांसद नदीमुल हक और सांसद अधीर विश्वास थे।


इससे पहले उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को लखनऊ आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इससे तनाव बढ़ने का खतरा है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक प्रदर्शन में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जाएगी। एडीएम नुकसान की जांच करेंगे। 7 दिन के नोटिस के बाद मुआवजा दिया जाएगा।


 कहां-क्या हालात


महाराष्ट्र



  • नागपुर में नागरिकता कानून के समर्थन में एक रैली निकाली गई। रैली का मकसद लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी देना था। रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए।

  • गडकरी ने कहा- नागरिकता संशोधन कानून भारत में रहने वाले किसी मुसलमान के खिलाफ नहीं है। इसके तहत तीन देशों से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी। मैं मुस्लिम भाइयो-बहनों से अपील करता हूं कि कांग्रेस द्वारा गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। कांग्रेस इसे वोट मशीन की तरह इस्तेमाल कर रही है।


मध्य प्रदेश: जेपी नड्‌डा ने इंदौर में रैली निकाली



  • नागरिकता कानून के समर्थन में रविवार को इंदौर में एक रैली हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। वे नड्‌डा नागरिकता कानून के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे। 

  • नड्‌डा यहां सिंधी समाज और सिख समाज सहित ऐसे लोगों से भी मुलाकात करेंगे, जो कि सालों से नागरिकता बिल की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 


उत्तर प्रदेश: 15 जिलों में इंटरनेट बंद



  • नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 3 दिनों से हिंसक प्रदर्शन हुए। इनमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। एहतियात के तौर पर 15 जिलों में इंटरनेट सेवाएं सोमवार दोपहर तक के लिए बंद कर दी गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि टीएमसी के कुछ नेता लखनऊ आ रहे हैं। हम उन्हें अनुमति नहीं दे सकते हैं। क्योंकि राज्य में धारा-144 लागू है। 

  • संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल फ्लैगमार्च कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले लोगों की पहचान करके उन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में 10 दिसंबर के बाद से अब तक 10,900 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 705 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं।


राजस्थान: जयपुर में गहलोत के नेतृत्व में शांति मार्च



  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में रविवार को 7 दल और सिविल सोसाइटी रविवार को शांति मार्च निकाला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश संविधान की मूलभावना के आधार पर चलेगा और चलना चाहिए। सीएए को लागू करना विभाजनकारी फैसला है। केंद्र सरकार को हठ छोड़कर इसे वापस लेना चाहिए। केंद्र को जनभावनाओं को समझाना चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि वे कानून को हर हाल में देशभर में लागू करवाकर रहूंगा। इतनी हिंसा के बाद भी धमकाने वाले बयान आ रहे हैं। अपने स्वार्थ के लिए संविधान का गला घोंटना ठीक नहीं है।

  • दूसरी ओर माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से जयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मेट्रो को दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा। शाम चार 4 तक बसें भी नहीं चलेंगी। पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। पूरे बंदोबस्त के लिए 13 आईपीएस और 7 हजार कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।


दिल्ली: सोनिया-राहुल का राजघाट पर धरना कल
नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच कांग्रेस दिल्ली के राजघाट पर सोमवार को मौन विरोध-प्रदर्शन करेगी। 
पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तय किया कि संविधान और लोगों की अधिकारों की रक्षा के लिए दोपहर को मौन जुलूस निकालेंगे। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।


Popular posts
ओडिशा-पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और बंगाल ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, बाकी राज्यों को केंद्र के फैसले का इंतजार
रकुल प्रीत सिंह ने छोड़ा मांसाहार, सनी लियोन ने खाई कसम- नहीं करेंगी लेदर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
Image
ओडिशा-पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और बंगाल ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, बाकी राज्यों को केंद्र के फैसले का इंतजार
Image
लॉकडाउन में साइबर ठगी का नया तरीका: सहायता के नाम पर राजस्थान में 22 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Image
लॉकडाउन में साइबर ठगी का नया तरीका: सहायता के नाम पर राजस्थान में 22 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Image