कोरोनावायरस / स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुणे में भर्ती चीनी मरीज का नोट ट्वीट किया, लिखा- डॉक्टर्स काफी मददगार रहे

नई दिल्ली. कोरोनावायरस की वजह से ग्लोबल हेल्थ सेक्टर में भय का माहौल बना हुआ है। चीन में अब तक करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को संदिग्ध संक्रमण को लेकर पुणे के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक चीनी नागरिक का नोट साझा किया।


यह नोट 11 फरवरी को लिखा गया है। नोट लिखने वाले चीनी नागरिक की पहचान नहीं हो पाई है। नोट में उसने कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट के बीच भारत में अपने अनुभव के बारे में बताया है। इसमें लिखा है- सब कुछ अचानक से हुआ। मुझे यहां (पुणे) भेजा गया। सुविधाओं और भाषा की समस्या के कारण मैं घबराया हुआ था।


‘‘हालांकि, हर कोई चीनी नागरिकों के लिए खासतौर पर काफी मददगार था। सब कुछ काफी अच्छी तरह से मैनेज किया गया था। जैसे- भोजन खरीदना, सफाई, मिसिंग सर्विस।’’ चीनी नागरिक ने सभी- डॉक्टर्स और नर्सों (अस्पताल में) को धन्यवाद दिया। नोट के अंत में हस्ताक्षर भी किया गया है, जिसे पढ़ा नहीं जा सका।





 


 










देश में अब तक 2,49,447 लोगों की स्क्रीनिंग हुई


कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। दुनियाभर में 64 हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को बताया- देश के 12 बड़े और 65 छोटे बंदरगाहों पर संक्रमण की जांच के लिए स्क्रीनिंग की जा रही। अब तक 2315 फ्लाइट्स में 2,49,447 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मंत्रियों का उच्च स्तरीय समूह कोरोनावायरस के करंट स्टेटस पर अपनी नजर बनाए हुए है।
 


Popular posts
ओडिशा-पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और बंगाल ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, बाकी राज्यों को केंद्र के फैसले का इंतजार
रकुल प्रीत सिंह ने छोड़ा मांसाहार, सनी लियोन ने खाई कसम- नहीं करेंगी लेदर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
Image
ओडिशा-पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र और बंगाल ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, बाकी राज्यों को केंद्र के फैसले का इंतजार
Image
लॉकडाउन में साइबर ठगी का नया तरीका: सहायता के नाम पर राजस्थान में 22 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Image
लॉकडाउन में साइबर ठगी का नया तरीका: सहायता के नाम पर राजस्थान में 22 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Image